हेल्प ब्लॉग
हेल्प ब्लॉग में आपका स्वागत है -यह एक स्वास्थ्य सूचना संसाधन है जो आपको हमेशा हेल्प पुस्तकालय के स्वास्थ्य संबंधित विषयों और गतिविधियों में अवगत रखेगा इ HELP पुस्तकालय, दुनिया के सबसे बड़े नि: शुल्क स्वास्थ्य शिक्षा पुस्तकालय है हमारा मकसद एक रोगी को सवस्थ रोगी बनाना हैं!

Showing posts with label meases khasra. Show all posts
Showing posts with label meases khasra. Show all posts

Tuesday, February 17, 2009

मीजल्स (खसरा)



खसरा क्या है ?

खसरा रोग वायरस से होता है । इसके लक्षण हो सकते हैं - बुखार, खॉंसी, नाक का चलना, आँखे लाल होना और सारे शरीर पर दाने (मैक्यूलोपैपूलर, इरिथ्रोमेटस) आना और बच्चों में घातक एनसिफेलोपैथी का होना ।


यह कैसे होता है ?

यह एक वायरस से होनेवाला रोग है, जिसे पैरामिक्सो वायरस कहते हैं । यह हवा के द्वारा फैलता है । छींक, खॉंसी आदि से स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है । इस अत्यंत संक्रामक रोग के लक्षण 3-6 दिन बाद दोनों रूप में प्रकट होते हैं ।


इसके मुख्य लक्षण क्या हैं ?

इसका प्रारूपिक लक्षण 3-4 दिन तक तेज बुखार आना होता है । इसके तीन लक्षणों को तीन सी -कॉफ, कॉराईजा (नाक चलना) और कन्जक्टिवाइटिस कहते हैं । मुखगुहा में ऊपरी दॉंतों के पास (तालू) सफेद धब्बे (कॉपलिक के धब्बे) दीखने पर खसरे का निदान हो जाता है । किन्तु ये धब्बे थोड़े समय के लिए होते हैं और एक दिन में ही गायब हो जाते हैं । खसरे का चारित्रिक लक्षण है कई दिन बुखार के बाद सारे शरीर पर लाल दाने होना होता है । यह पहले सिर पर होते हैं । फिर सारे शरीर पर हो जाते हैं । इसमें खुजली भी होती है ।


खसरे का निदान कैसे होता है?

खसरे का निदान बुखार, रैश और कॉपलिक के धब्बों पर आधारित होता है । संदेह होने पर वायरस या इम्यूनोलोजिकल टेस्ट करवाते हैं ।


खसरे की चिकित्सा कैसे की जाती है ?

खसरे की कोई विशिष्ट चिकित्सा नहीं है । कई रोगियों में सहायात्मक चिकित्सा की जरूरत पड़ती है ।


महत्वपूर्ण वेबसाईट -

health_childrens health _disease_measles

medilin plus medical encyclopedia : measles