हेल्प ब्लॉग
हेल्प ब्लॉग में आपका स्वागत है -यह एक स्वास्थ्य सूचना संसाधन है जो आपको हमेशा हेल्प पुस्तकालय के स्वास्थ्य संबंधित विषयों और गतिविधियों में अवगत रखेगा इ HELP पुस्तकालय, दुनिया के सबसे बड़े नि: शुल्क स्वास्थ्य शिक्षा पुस्तकालय है हमारा मकसद एक रोगी को सवस्थ रोगी बनाना हैं!

Tuesday, February 17, 2009

बर्ड फ्लू

यह क्या है ?

यह संक्रामक रोग पक्षियों में होता है । इसकी शुरुआत पहले जंगली पक्षियों में होती है, फिर यह पालतु पक्षियों में और फिर इन पक्षियों के संपर्क में आने वाले आदमियों मे भी फैल जाता है । पहले यह केवल पक्षियों में होता था किन्तु आजकल पक्षी-पालकों में पोल्ट्री वाले लोगों में भी देखा जाता है । जैसे पश्चिम बंगाल और दक्षिण पूर्व एशियन देशों आदि में होता है ।

यह कैसे होता है ?

इसका कारक जीव एच 5 एन । अत्यन्त संक्रामक होता है । अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मनुष्यों में भी इसी वायरस से फ्लू होता है । मनुष्यों में इसके फैलने की सही जानकारी अध्ययनरत है और विवादग्रस्त है । फिर भी यह निश्चित है कि पक्षियों का नजदीक से सम्पर्क इसका कारण है । क्योंकि इन पक्षियों में वायरस होता है और इससे इनफेक्शन फैलता है ।

इसके मुख्य लक्षण क्या हैं ?

आरंभ में इसके लक्षण गले की खराश और श्वास नलिका के इन्फेक्शन से मिलते जुलते रहते हैं ।

* धीरे-धीरे फ्लू के जैसे लक्षण विकसित होते हैं, जैसे बुखार, मतली और प्रायः कंजस्टिवाइटिस होता है ।

* तीव्र रोगियों में, इस इन्फेक्शन से सॉंस की तकलीफ होकर मृत्यु भी हो सकती है ।

इसका निदान कैसे होता है?

इसके लिए रक्त परीक्षा पर्याप्त नहीं होती । कुछ फ्लू के रोगियों में विशेष प्रकार के डिपटेस्ट से इसका निदान किया जाता है ।

इसका ईलाज क्या है ?

फ्लू की चिकित्सा जैसे ही इसकी चिकित्सा की जाती है । किन्तु इसके परिणाम अपेक्षाकृत नहीं होते । मनुष्यों में विभि प्रकार के वायरल इन्फेक्शन के लिए औषधि की खोज जरूरी है ।

कुछ वेबसाईट

somequickfactsaboutbirdflu.sify.com

mediline_birdflu

webindia23special articles_avianflu, birdflu

एथलीट का पैर

एथलीट का पैर क्या है ?

एथलीट का पैर एक फंगल इन्फेक्शन है, जो आर्द्र मौसम में पैर की अंगुलियों के बीच होता है । इसे ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि प्रायः यह खिलाडियों और नमी वाली जगहों पर रहने वालों में अधिक होता है जैसे लॉकर, स्वीमिंग पूल, फौव्वारें आदि ।

यह कैसे होता है ?

यह डर्मेटोफाईट से होता है, जो शरीर के अन्य भागों जैसे - सिर, ऊरूमूल आदि को प्रभावित कर सकता है । अक्सर यह इन्फेक्शन आर्द्रावस्था और नमी से अधिक होता है । जैसे - लम्बे समय तक पैताबे पहनना, अधिक पसीना आना और मधुमेही में अधिक होता है ।यह फंगस प्रायः शरीर के नमी वाले भागों जैसे अँगुलियों के बीच में अधिक होता है फिर भी संक्रमित अंगुलियों से खुजा लेने से यह शरीर में और भी जगह फैल सकता है ।

इसके मुख्य लक्षण क्या हैं ?

* सर्वसाधारण लक्षण अंगुलियों के बीच चिपचिपेपन के साथ खुजली आना ।

* धीरे-धीरे इन्फेक्शन बढ़ने पर फफोले हो जाते हैं और लाल होकर उनकी चमड़ी निकल जाती है और बाद में आने लगती है ।

* साधारण स्वस्थ रोगी में यह थोड़ा या स्थानीय होता है, किन्तु मधुमेही में यह तीव्र हो सकता है ।

इसका निदान कैसे होता है ?

प्रभावित क्षेत्र से डॉक्टर कुरेदता है, जो वेदनाविहीन होता है फिर इसे के ओ एच रसायन के साथ मिलाकर माइक्रोस्कोप से इसमें फंगस को खोजा जाता है । इससे इससे इसका निदान हो जाता है ।

इसका ईलाज कैसे होता है ?

* इन्फेक्शन को उपचार के लिए एंटीफंगल क्रीम या मरहम दिया जाता है ।

* अतिरिक्त उपचार के लिए प्रभावित क्षेत्र को मुदु एंटीसेप्टिक से साफ किया जाता है और अच्छी तरह सुखाया जाता है । एंटीफंगल पाऊडर से भी घाव जल्दी सूखता है और इन्फेक्शन कम होता है ।

* तैराकी को मना, जुराबें न पहनना, खुले मुँह के जूते पहनना या नंगे पैर रखने की सलाह दी जाती है ।

* यह एक संक्रामक रोग है । इसलिए परिवार के अन्य सदस्य जुराबें, शूज, स्लीपर, टॉवेल आपस में उपयोग न करें । इससे इन्फेक्शन फैलता है ।

उपयोगी वेबसाईट

mayoclinic athelets foot articles

medicine net athelets foot articles

medrine plus athelets foot articles

Wednesday, January 21, 2009

बच्चों की बदमिजाजी

बच्चों की बदमिजाजी

बच्चे बदमिजाज होते हैं । यह बदमिजाजी सामान्य रुदन, जमीन पर लोटने से लेकर जोरों से चीखना, बातें मारना, ऊपर-नीचे कूदना-फाँदना और कभी कभी उत्तेजित व्यवहार तक रह सकती है । बच्चों के इस व्यवहार को अपनी स्वायतत्ता बताना या अभिभावकों से आजादी पाना - ऐसा समझा जा सकता है ।

बच्चों में बदमिजाजी कब होती है :-

  • जब बच्चे नीन्द न होने से या भूख से थक जाते हैं ।
  • अचानक नापसन्द बदलाव और वातावरण जैसे तलाक या मानसिक अनिश्चितता ।
  • बच्चे मौखिक अभिव्यक्ति नहीं कर सकते इसलिए अपनी संवेदनाएँ - बदमिजाजी से दर्शाते हैं ।
  • कई बार इस बदमिजाजी से घर के बड़ों का ध्यान आकर्षित न होता है ।
  • बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वे कुछ आजाद रहना और अपना निर्णय खुद लेना चाहते हैं ।
  • कठिन कामों, जैसे स्कूल में अच्छे अंक न प्राप्त करने अथवा प्रतियोगिता में विफल होने पर, बच्चे निराश होकर बदमिजाजी करने लगते हैं ।
  • कभी उनकी मनचाही चीज जैसे - चॉकलेट, मिठाई न मिलने पर भी बच्चे बदमिजाजी करने लगते हैं ।

इससे कैसे निपटें :-

सबसे महत्वपूर्ण है, बच्चे को उसकी बदमिजाजी की सजा कभी न देवें । सजा के भय से बच्चा अपनी संवेदना प्रकट ही नहीं कर सकता और इसके दुष्पिरणाम हो सकते हैं ।

यदि आपका बच्चा बदमिजाजी कर रहा है तो आप इस पर ध्यान न दें क्योंकि वह आप द्वारा मना करने से विचलित है । आपके द्वारा ध्यान न देने पर बच्चा समझता है कि बदमिजाजी से कोई हल नहीं निकलेगा । कई बच्चे कुछ और करने लगते हैं, इसके परिणाम अच्छे होते हैं ।

आप निराश होने पर भी अपना नियंत्रण न खोयें । क्योंकि आप बच्चों के सताने का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं । कभी सजा न देवें और न ही आपा खोकर चीखें । याद रखें, यदि आप अपना नियंत्रण खोते हैं तो दूसरी ओर आपका बच्चा उसे झेल रहा है । और वह बदमिजाजी में भी इसी व्यवहार को सीख रहा है ।

बच्चे की बदमिजाजी रोकने के लिये कभी भी उसे फुसलायें नहीं । इससे उसमें बदमिजाजी बढेगी और वह समझेगा ऐसा करने से उसे कुछ न कुछ तो मिलेगा ।

बदमिजाजी से छुटकारा :

  • बच्चों को तनावपूर्ण स्थिति से दूर रखें और जहाँ ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है उससे भी दूर रखें ।
  • यदि आप बदमिजाजी की शुरुआत होती देखें तो बच्चे का ध्यान उसकी पसंद की ओर आकर्षित करें ।
  • बच्चों को बारबार नीन्द आने का ध्यान रखें और देखें कि बच्चों को कई अन्य स्वास्थ्य समस्या तो नहीं हैं ।
  • जब कभी बच्चे भूखे हों तो उन्हें तुरन्त पौष्टिक आहार मिलना चाहिये ।
  • बच्चों को उसकी साधारण पसंद का अवसर देवें । जैसे - नाश्ते में उसे सैण्डविच में अण्डा या सब्जी पसंद है या पहनने के लिये दो जोडी कपडे चाहिये जो कि आपको भी मान्य हो । इस प्रकार बच्चे भी स्वतंत्र महसूस करते हैं ।
  • अधिकांश बच्चों की बदमिजाजी 3-4 साल की उम्र तक कम हो जाती है । यदि आपको लगे कि बच्चे भी बदमिजाजी उसके कोई अन्य भावुकता का परिणाम है तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें ।
  • बच्चे की बदमिजाजी का हल ढूंढने में याद रखें आप उसके गुस्से का हल निकालकर रहे हैं ना कि उसकी गलतियाँ निकाल रहे हैं ।

कुछ महत्वपूर्ण युक्तियाँ ये है -

  • न सजा दें, न ईनाम दें ।
  • शान्त रहें, जहां तक हो सके अवहेलना करें । प्रतिक्रिया करने से बच्चा समझेगा बदमिजाजी अच्छा हथियार है ।
  • बच्चे को सुरक्षित और हो सके तो अकेला रखें ।
  • बच्चों को आपके व्यवहार की निन्दा न करने दें । यह तो केवल आपका बच्चा ही इसका पात्र है ।

घर पर :-

  • जब बच्चा घर पर बदमिजाजी करे तो उसे शान्ति से उसके रूम में अथवा उसके बिस्तर पर अकेले छोड़ देवें ।
  • और फिर रूम बन्द कर उसे अकेले तब तक छोड़ देवें जब तक वह चीखना बन्द न कर दे ।
  • यदि बच्चे को अकेले छोड़ना असुरक्षित लगे, बच्चे की बदमिजाजी की पूरी अवहेलना कर देवें, उससे आँख तक न मिलाएँ ।
  • बच्चा शान्त होने पर उससे बात करें और उसके व्यवहार के बारे में उसे समझायें ।

सार्वजनिक जगहों पर :-

  • यदि बच्चा सार्वजनिक स्थल पर बदमिजाजी करे तो उसे किसी एकान्त जगह ले जायें ।
  • सबसे अच्छी जगह आपकी कार है । बच्चे को वहां ले जायें और बैठा दें । आप कार के बाहर खड़े रहें या कार ही में बैठ जायें, किन्तु बदमिजाजी के प्रति प्रतिक्रिया न करें । बदमिजाजी शान्त होने पर बच्चे से बात करें समझायें और अपनी सामान्य क्रिया में लौट आयें ।
  • यदि आप सार्वजनिक स्थल से हट नहीं सकते तो किसी भी तरीके से स्थिति को सम्भालें और बच्चे की बदमिजाजी की अवहेलना करें ।
  • लोगों की बातों निगाहों की ओर ध्यान न देवें ।
  • आप शान्त रहें ।
  • एक बार जगह से हटने पर बच्चे को उसके व्यवहार के बारे में समझायें ।

बच्चे को समझाना :-

  • बच्चा शान्त होने पर तुरंत उसे समझायें ।
  • बच्चे को पूरी घटना समझायें और बतायें की आपको गुस्सा क्यों आया, आपने पुकारा किया आदि । इस तरीके से बच्चा सारा घटनाक्रम समझेगा ।
  • बदमिजाजी की घटनाओं से बचने का प्रयास करें ।
  • बदमिजाजी सामान्य व्यवहार नहीं है, ऐसा बच्चे को समझायें । बच्चे को साफ समझायें कि अच्छे बच्चे ऐसी हरकत नहीं करते इसका बच्चे पर प्रभाव पड़ेगा और वह बदमिजाजी नहीं करेगा ।
  • बच्चे को बतायें कि बदमिजाजी के बदले वह अपनी भावना आपको कैसे प्रकट कर सकता है । ऐसा अपनी भावना प्रकट करने का सही तरीका समझाएँ ।
  • बच्चे को विश्वास दिलायें की उसे जब भी गुस्सा आये या निराश हो या कोई समस्या हो तो वह सीधे आपसे कह सकता है । आखिर आप उसकी मदद के लिये ही तो है ना ।
  • ऐसा करने से बच्चे जल्दी समझ जाते हैं । याद रखें बच्चे बड़ों से जल्दी समझते हैं ।
  • इस प्रकार का व्यवहार आपको बार-बार करना पड़ेगा । बच्चे की बदमिजाजी सुधारने में समय लगता है ।

कुछ महत्वपूर्ण वेबसाईट :-

  • www.kidshealth.org / parent / immotion / behaviour / tantrum.html
  • www.betterhealth.vip.gov.au / BHCV2 / bharticles.nsf / pages.tamper tantrums? open document
  • www.vaisngchildren.net.au / articles / temper tantrum.html

दवा के उपयोग में सावधानियाँ

दवा के उपयोग में सावधानियाँ

सावधानी क्यों बरतें ?

बीमारी और स्वास्थ्य की समस्या से छुटकारा पाने के लिये दवा लेना जरूरी है । मामुली सिर दर्द या बुखार के लिये सीधे दुकान से दवा ली जा सकती है अथवा रोगी की पर्याप्त जाँच के बाद डॉक्टर विशिष्ट निदान कर दवा देता है ।

किसी भी प्रकार से दवा रोग के लक्षणों से आराम तो दिलाती है । कभी सही मात्रा व सही योग में दवा न लेने पर इससे कई विभिन्न समस्याएँ पैदा हो जाती है । इसलिए भले ही आप दवा की दुकान से सीधे खरीद कर अथवा डॉक्टर के परामर्श के बाद दवा का उपयोग करें तो पूरी सावधानी बरतना जरूरी है ।

दवा के बारे में आप क्या विवरण पढ़ते और समझते हैं :-

औषधी का नाम, उसके ब्राण्ड का नाम, मात्रा, उसकी अन्य उपयोगी फीचर जैसे सस्टेन्ड या एक्सटेन्डेड अवधि का दवा ।

दवा का वांछित असर और दवा का असर कैसे होगा इसकी जानकारी जैसे - पैरासिटामाल - बुखार कम करती है न कि इन्फैक्शन और इसका लाक्षणिक प्रभाव दो या तीन बार लेने पर होता है ।

सही तरीके से दवा कितनी बार और किस तरीके से लेना है । जैसे - दूध के साथ (भोजन के पहले) या भोजन के बाद रात में (जैसे निद्राकारक दवा), चबाकर लेना है या निगलना है आदि ।

दवा के अवांछित प्रभाव और उन्हें कैसे कम किया जा सकता है । जैसे - एलर्जी शामक दवा लेने से सुस्ती आती है तो उन्हें रात में अथवा भोजन के बाद लिया जाय ।

दवा के संभावित अन्तर-प्रतिक्रिया जैसे - भोजन, मध्यपान अथवा अन्य दवा के साथ प्रतिक्रिया व इनसे कैसे बचा जाय । जैसे - हैलोपेरिडॉल और मद्यपान या माओ-इनहिबिटार के साथ बी.पी. की प्रतिक्रिया आदि ।

दवा उपयोग की अवधि में बचने की प्रतिक्रियाएँ जैसे एन्टी हिस्टामिन या कोडीन युक्त खाँसी का सीरप वाहन का चालन न करें ।

दवा खरीदने और उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियाँ :-

लेबल को ध्यान से पढें और उसकी औषधी को समझें, दवा का नाम पढें (कई औषधि स्पेलिंग और उच्चारण में एक जैसी लगती है) । दवा विकेता से सही मात्रा और अवधि की जानकारी ले लेवें ।

स्वयं से दवा कभी न लें । जैसे, दवा की मात्रा स्वयं ही घटाएँ या बढाएँ नहीं । प्रभाव न करने पर या तकलीफ होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मधुमेह की दवा कभी न रोकें ।

बिना डॉक्टर की सलाह के सीधी खरीदी दवा के साथ डॉक्टर की लिखी दवा का एक साथ उपयोग न करें । यदि आप किसी प्रकार की घरेलू दवा या आयुर्वेदिक दवा ले रहे हो तो डॉक्टर को इसकी सूचना देवें क्योंकि कभी कभी ऐसी दवाएँ एलोपेथी दवा के साथ गंभीर प्रतिक्रिया कर सकती है । यदि डॉक्टर को इसका पता न लगे तो वह आपकी चिकित्सा भी नहीं कर सकता ।

पक्के तौर पर घर में आपके अलावा किसी अन्य सदस्य को आपकी दवा की जानकारी होनी चाहिये । ताकि गंभीर समस्या होने पर वह डॉक्टर को समझा सके ।

आपको जैसा बताया गया है उसी तरीके से दवा लेवें, गोली को कभी तोड़े, चूरा न करें अथवा किसी सीरप में न घोलें । ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेवें । कभी कभी दवा का या तो असर नहीं होता अथवा अधिक प्रतिक्रिया भी हो सकती है । कभी-कभी दूध में भी घोलने से ऐसा हो सकता है ।

दवा की एक्सपायरी (प्रभावी काल) को सावधानी से देखें । चाहे वह आपके घर में हो अथवा खरीद रहे हों तारीख जरूर देखें । तारीख के बाद ही दवा के उपयोग के अवांछित दुष्परिणाम हो सकते हैं ।

अन्य किसी के लिये लिखि दवा, भले ही उसके लिये अच्छी हो आप उसे लेने का दुस्साहस न करें । आपके शरीर की जरूरत, रोग के लक्षण और दवा की प्रतिक्रिया सबके लिये अलग-अलग होती है । इसलिए डॉक्टर की सलाह से बच कर शार्टकर्ट मारकर अपने जीवन को धोके में न डालें ।

आपके डॉक्टर को आपकी एलर्जी आदि की पूरी जानकारी देवें और स्वास्थ्य समस्याएँ जैसे ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एपिलेप्सी, हृदय रोग, गुर्दे का रोग, अस्थमा, गेस्ट्राइटिस आदि की जानकारी और कौनसी दवा आप ले रहे हैं पूरी बात अपने डॉक्टर को बताएँ ।

दवा को अच्छी तरह, सीधी धूप से बचाकर, शुष्क स्थान पर सुरक्षित रखें । तीखी गंध वाली दवा से दूर रखें । जब भी दवा लें तो उसका कवर पढ लेवें । अंधेरे में दवा कभी न लेवें । जैसे भूल जाने पर आधी नीन्द से उठकर कभी दवा न लेवें ।

सामान्यत दवा लेते समय मध्यपान न करें क्योंकि शराब से दवा के अवांछित प्रभाव हो सकते हैं जोकि कभी-कभी अत्यन्त गंभीर होते हैं । याद रखें आप अपने डॉक्टर से जरूर कहें कि आप नियमित शराब पीते हैं या शराबी हैं क्योंकि आपका लीवर शराबग्रस्त होता है और दवा के प्रभाव में अंतर आ सकता है ।

Tuesday, November 11, 2008

First Aid & Emergency: Electric Shock

प्राथमिक चिकित्सा और आपातकाल: इलेक्ट्रिक शॉक

इलेक्ट्रिक शॉक: (बिजली का झटका)

यह एक बहुत ही आम दुर्घटना है जो कई बार घातक हो सकती है.

बिजली के झटके का प्रभाव :

१. जब किसी व्यक्ति को एक बिजली के उपकरण या तारों या स्विचबोर्ड के पास चिल्लाते हुए पाया जाता है.

२. एक व्यक्ति बिजली के उपकरण के पास एक चीख के बाद बेहोश हो जाता है या तेज़ी से झतके खाता हुआ दिखायी पड़े.

३. किसी भी स्पष्ट चोट के बिना बेहोश व्यक्ति दिखायी पड़े या जलती हुई गंध महसूस करें.

४. सड़क पर राह चलते किसी व्यक्ति पर बिजली गिरने पर.

५. एक व्यक्ति के आसपास शोर्ट सिर्किट के लक्षण दिखायी पड़े.

जब एक व्यक्ति को झटका हो रहा हो, तब आप क्या कर सकते हैं

१. मुख्य स्विच बंद करें

२. तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए फोन करें

३. रोगी और बिजली के स्रोत के बीच के संपर्क को तोडें

४. याद रखें - पीड़ित को छूना मत चाहे वह करीब के प्यारे रिश्तेदार क्यों न हों

५. अगर श्वास और दिल की धड़कन बंद हो गए हैं तो आप उनको दे सकते ह कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सी.पी.आर) दे सकते हैं.

६. अगर व्यक्ति, साँस ले रही है लेकिन बेहोश है, तो उसकी करवट बदल दें.

क्या नहीं करना चाहिए:

१. व्यक्ति को किसी भी तरह से ना छुएं,

२. बिजली की आग पर पानी ना छिडकें

३. हाई वोल्टेज बिजली के पास ना जाएँ

४. तुरंत मदद के लिए फ़ोन करें या किसी को बुलाएँ

बिजली के झतके के बारे में कुछ तथ्य :

बिजली का झटका लगना एक आपात स्थिथि है यदि व्यति को ज्यादा देर का झटका लगे तो उसकी जान जा सकती है.

यदि विद्युत धारा आपके शरीर के माध्यम से गुजरता , आपके दिल की लय संतुलन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है या दिल का दौरा पड़ने की संभावना हो सकती है और आपके शरीर के आंतरिक हिस्सों के नुक्सान का कारण हो सकता है.

कभी कभी बिजली के झतके जिस् से आपके गिरने की संभावना हो सकती है और आपकी हड्डियों में चोट आने की सम्भावना हो सकती है.

पानी में खड़े व्यक्ति के लिए बिजली खतरनाक हो सकती है.

बहुधा पूछे जानेवाले प्रश्न

१. मरीज को क्या प्राथमिक उपचार दी जानी चाहिए ?

बुद्धिमत्तापूर्ण एवं तुंरत सक्रिय कार्यवाही की जरूरत होती है. विद्युत आघात वाले को छूने में सावधानी बरते यदि अभी भी उसे करेंट लगी हो, वरना आपको भी झतका लग सकता है.

यदि भुक्त भोगी अभी भी विद्युत तार के संपर्क में है तो आप उसे सूखी लकड़ी की छड़ी या बाँस को फँसा क्र अलग करें. यह काम आप अपने हाथों से भी कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आपके हाथ मोटी रबर या सूखा कपड़ा या अखबार को मोड़कर करें.

एक बार जब व्यक्ति धारा से हटकर अवस्था में आ जाए तो तुंरत उसो मुख श्वसन दें और छाती कि मालिश करें यदि हृद्य कि धड़कन उर्श्वास का चलना रुक गया है. यह प्रक्रिया चालू रखें, चाहे व्यक्ति को अस्पताल लेकर जा रहे हो.

शरीर के प्रभावित भागों को एक नरम पट्टी के साथ घाव को छिपाना चाहिए.

भोगी को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाएँ.

Men's Health - Hydrocele

पुरुषों का स्वास्थ्य : हायड्रोसिल (Hydrocele)

हायड्रोसिल क्या है ?

• हायड्रोसिल, एक तरल पदार्थ है जो अंडकोश की थैली (scrotum) के भीतर स्पर्मटिक कॉर्ड (spermatic cord) के साथ पाया जाता है |
• तरल पदार्थ का एक छोटा सा राशि आमतौर पर चारों ओर टेस्टिस (testes) के मौजूद रहता है | हायड्रोसिल, एक दर्दरहित तरल पदार्थ से निर्माण है जो सामान्य स्तर से एक या दोनों अंडकोष में पाया जाता है |
• हायड्रोसिल, जन्मजात हो सकता है या उसका अधिग्रहण जन्म के बाद हो सकता है |
• जन्मजात हायड्रोसिल पुरुष शिशु में हो सकता है और अक्सर जीवन के पहले वर्ष के दौरान गायब हो जाता है |
• वयस्कों में अधिग्रहीत हायड्रोसिल, ऊसन्धि क्षेत्र में चोट लगने के कारण या फिर संक्रमण या कई मामलों में एक अज्ञात कारण से हो सकता है |
• यह किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन अधिकांश पुरुषों में ४० उम्र से यह अधिक पाया जाता है | हायड्रोसिल के कारण से अंडकोश की थैली या ऊसन्धि क्षेत्र को सूजन आती है |
• जभी सूजन हद से अधिक मात्रा में बढ जाती जाती है, तभी इस द्रव को निकालने से उसका उपचार हो सकता है |
• इसको प्रोसस्सस वजिनलिस (Processus Vaginalis), पेटेंट प्रोसस्सस वजिनलिस (Patent Processus Vaginalis) भी कहा जाता है |

हायड्रोसिल क्यों होता है ?

• हायड्रोसिल होना नवजात शिशुओं में आम हैं |
• सामान्य विकास के दौरान, अंडकोष पेट से एक ट्यूब के सहारे नीचे अंडकोश की थैली में उतरता है |
• जब यह ट्यूब किसी कारण बंद नही होती तभी परिणाम में हायड्रोसिल होता है | तरल पदार्थ खुली ट्यूब से हमेशा बहता रहता है |
• यह द्रव अंडकोश की थैली में जमा होता है | इसी कारण अंडकोश की थैली को सूजन आती है |
• हायड्रोसिल सामान्य रूप में जन्म के बाद कुछ ही महिनों में दूर हो जाता है, लेकिन उसकी उपस्थिति नए माता पिता में चिंता पैदा कर देती है | कभी कभी, हायड्रोसिल वंक्षण हर्निया (inguinal hernia) के साथ जुड़ा हो सकता है |
• हायड्रोसिल, सूजन या स्पर्माटिक कॉर्ड के भीतर तरल पदार्थ या खून के रुकावट द्वारा या अधिवृशन (epididymis) को चोट लगने के कारण से भी हो सकता है | इस प्रकार का हायड्रोसिल वृद्ध लोगों में ज्यादा पाया जाता है |

हायड्रोसिल के क्या लक्षण पाए जाते हैं ?

• हायड्रोसिल दर्दरहित रहता है, लेकिन सूजन होने से और खींचने की संवेदना से आमतौर पर असुविधा होती है |
• सूजा हुआ अंडकोष एक पानी के गुब्बारे की तरह महसूस होता है | और इस सूजन की स्थिति शरीर परिवर्तन के नही है |
• हायड्रोसिल एक या दोनों पक्षों को हो सकता है |

चिकित्सा परीक्षण के निष्कर्ष :

• एक शारीरिक परीक्षा के दौरान यह पाया है की, अंडकोश की थैली की सूजन दर्दनाक नहीं होती है |
• अक्सर, आसपास के तरल पदार्थ की वजह से अंडकोष को महसूस नहीं किया जा सकता है |
• इस तरल पदार्थ का आकार पेट या अंडकोश की थैली के दबाव के वजह से कम या ज्यादा होता है | अगर शरीर में द्रव के संग्रह का आकार बदलता है, तो यह अधिकतम वंक्षण हर्निया (inguinal hernia) के साथ जुड़े होने की संभावना है |